{"_id":"5b75aa5442c79245266d4997","slug":"15344379631-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी मूवमेंट के चलते नई दिल्ली व दक्षिण दिल्ली में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी मूवमेंट के चलते नई दिल्ली व दक्षिण दिल्ली में लगा जाम
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीआईपी मूवमेंट के चलते रही जाम की स्थिति
-ट्रैफिक पुलिस ने फेसबुक और ट्वीट कर लोगों को दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स तक वीआईपी मूवमेंट के चलते दक्षिण दिल्ली व नई दिल्ली में बृहस्पतिवार को दिन भर जाम जैसी स्थिति रही। पहले अटल बिहारी वाजपेयी की नाजुक हालत को देखने के लिए व शाम के समय उनके निधन के चलते वीआईपी मूवमेंट होता रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दो बार वाजपेयी को देखने एम्स गए। इससे जाम बढ़ता चला गया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने सुबह ही ट्वीट कर व फेसबुक के जरिए लोगों को एम्स के सामने वाले अरविंदो मार्ग पर न जाने की सलाह दी थी।
पुलिस ने अरविंदो मार्ग को सुबह ही खाली करा लिया था। एम्स के सामने स्थित दुकान व रेहड़ी-पटरी वालों को हटा दिया गया। इस कारण अरविंदो मार्ग, रिंग रोड, हौजखास, ग्रीन पार्क, रिंग रोड, साउथ एक्स, भीकाजी कामा प्लेस, लोधी रोड व नई दिल्ली में कई जगहों पर जाम लगा। वाजपेयी के आवास के सामने स्थित कृष्णा मेनन मार्ग को भी बंद करने से कई मार्गों पर जाम लगा। दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) आलोक कुमार ने बताया कि सुबह पीक आवर होने की वजह से अरविंदो मार्ग व रिंग रोड पर ट्रैफिक अधिक हो गया था। इस कारण लोगों को अरविंदो मार्ग व रिंग रोड से बचने की फेसबुक व ट्विटर से जानकारी दी गई। हालांकि संयुक्त पुलिस आयुक्त का कहना था कि वीआईपी मूवमेंट के चलते कहीं भी न तो जाम लगा और न ही ट्रैफिक को रोका गया।