{"_id":"5b75aa5242c79244f852cb6f","slug":"15344379611-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नेचर ब्रिज का सिसोदिया ने किया मुआइना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नेचर ब्रिज का सिसोदिया ने किया मुआइना
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘तय समय में पूरा करें सिग्नेचर ब्रिज का काम’
- सिसोदिया ने प्रोजेक्ट अधिकारियों को दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उमुख्यमंत्री सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को उत्तर पूर्वी संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के लोक सभा प्रभारी दिलीप पांडेय के साथ सिग्नेचर ब्रिज का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में तय समय में इस प्रोजेक्ट पूरा करें। नवंबर माह में इसे आम लोगों के लिए खोल देना है।
इस दौरान सिसोदिया ने कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रोजेक्ट के अलग-अलग हिस्सों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि कार्य समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है। उम्मीद है कि 31 अक्तूबर तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। सिसोदिया ने अधिकारियों से कहा कि इस बार ब्रिज तैयार होने की समय सीमा नहीं बढ़नी चाहिए। गौरतलब है कि करीब 1518.37 करोड़ रुपये के सिग्नेचर ब्रिज करीब 251 मीटर ऊंचा होगा। इसके पायलोन की ऊंचाई 154 मीटर होगी। ब्रिज पर 19 स्टे केबल्स हैं। पायलोन के चारों तरफ शीशे लगाए गए हैं और लिफ्ट के जरिए जब लोग यहां पर पहुंचेंगे तो उन्हें यहां से दिल्ली का नजारा देखने को मिलेगा। 2004 में मंजूर इस प्रोजेक्ट को 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले तैयार होना था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।