{"_id":"5b75a96242c792430b472a63","slug":"15344377219-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ती स्वास्थ्य सुविधा व उपकरण बनाने पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ती स्वास्थ्य सुविधा व उपकरण बनाने पर फोकस
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्री डे पर आईआईटी के छात्र दिखाएंगे हुनर
- आईआईटी दिल्ली का तीसरा इंडस्ट्री डे 22 को
- पांच थीम पर रिसर्च व स्टार्टअप होगा प्रदर्शित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली का तीसरा इंडस्ट्री डे 22 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय यह इंडस्ट्री डे पांच थीम पर आधारित है। आईआईटी का फोकस समाज के लिए सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं व उपकरण मुहैया करवाना है। इसके तहत हेल्थकेयर फॉर ऑल पर रिसर्च व प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे। दूसरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग एंड ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी है। जबकि तीसरी थीम के तहत स्मार्ट मैन्युफैक्चिरिंग, चौथी सस्टैनबल हैबिटेट और पांचवीं थीम में स्टार्ट-अप इकोसिस्टम पर काम होगा।
आईआईटी दिल्ली प्रबंधन के मुताबिक इंडस्ट्री डे के माध्यम से छात्रों को अपने रिसर्च और स्टार्टअप को दुनिया के सामने लाने का मौका मिलेगा। इस साल आम लोगों को सस्ते इलाज समेत उपकरण मुहैया करवाने की तकनीक पर काम करने पर फोकस किया जा रहा है, ताकि आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। एम्स संस्थान के साथ आईआईटी के रिसर्चर काम कर रहे हैं। इस दौरान कारपोरेट कंपनी से लेकर कई स्टार्टअप कंपनियां भी अपनी रिसर्च को प्रदर्शित करेंगी। इच्छुक छात्र आईआईटी दिल्ली की वेबसाइट पर इंडस्ट्री डे में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली समेत एनसीआर के स्कूूूली छात्र भी इंडस्ट्री डे में प्रदर्शित रिसर्च को देखने भी आ सकते हैं।