{"_id":"5b732c0c42c7923c4e3d031f","slug":"15342745636-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण के बाहर किसानों ने फूंका मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण के बाहर किसानों ने फूंका मंत्री का पुतला
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास मंत्री का किसानों ने फूंका पुतला
प्राधिकरण के बाहर सात दिन से धरने पर बैठे हैं किसान
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर संयुक्त किसान अधिकार आंदोलन का धरना सातवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। किसानों ने औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना का पुतला फूंका और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घंघोला गांव और क्राइम फ्री इंडिया फोर्स के धरने की अध्यक्षता करने वाले नरेंद्र भाटी ने कहा कि प्राधिकरण व सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही है। जब तक 10 प्रतिशत भूखंड, पंचायत चुनाव बहाली, लीज बैक, रोजगार की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान अमित भाटी ने बताया कि जब तक प्राधिकरण व सरकार को मांग पूरी करने के लिए विवश नहीं कर देते, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। धरना स्थल पर बुद्ध राम दरोगा, राजेंद्र भाटी, तेज सिंह, दाताराम, धर्मवीर बंसल, धर्मवीर, जगबीर, राजेंद्र, रमेश, फिरे, राजे, नत्थी, ज्ञानेंद्र, ईश्वर पहलवान, देवेंद्र, नरेंद्र भाटी, प्रवीण भारतीय समेत अन्य किसान मौजूद रहे।