फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नृत्य नाटिका के जरिए दिया एकता का संदेश

नृत्य नाटिका के जरिए दिया एकता का संदेश

Wed, 15 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
नृत्य नाटिका के जरिए दिया एकता का संदेश
हेडिंग: नृत्य नाटिका से दिया एकता का संदेश
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूलों में कार्यक्रम, दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को ग्रेटर नोएडा, जेवर, दादरी, दनकौर, रबूपुरा, बिलासपुर समेत जिले के सभी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस और देशप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वहीं, शारदा विवि समेत अन्य स्थानों पर लोगों ने दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सेेक्टर इकोटेक स्थित मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल में कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और कक्षा छह से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीत गाकर देशप्रेम की भावना जगाई। विद्यालय के प्रांगण में देश की एकता का संदेश देते हुए नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। दूसरी ओर मॉर्डन स्कूल में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने जल संचयन पर प्रस्तुति देकर संदेश दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारी एके अरोड़ा मौजूद रहे। वहीं, जेवर स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। डेल्टा-3 स्थित मैपल बेयर स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चे हम होंगे कामयाब गीत पर खूब झूमे और शिक्षिकाओं ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी दी। बीटा-1 स्थित रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में पर कार्यक्रम प्रस्तुत हुए।
विज्ञापन

कॉलेज की छात्राओं ने बनाया एक साथ राष्ट्रीय ध्वज
बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एसडी कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय ध्वज बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक की सभी छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए स्वयं झंडा बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed