फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   टूटी पुलिया बन सकती है हादसे का सबब

टूटी पुलिया बन सकती है हादसे का सबब

Wed, 15 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
टूटी पुलिया बन सकती है हादसे का सबब
टूटी पुलिया बन सकती है हादसे का सबब
विज्ञापन

जारचा। जारचा क्षेत्र के मुठयानी-गुलावठी खुर्द मार्ग पर बनी रजवाहे की टूटी पुलिया पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने कई बार तहसील दिवस और संबंधित विभाग से शिकायत की, लेकिन अभी तक पुलिया को ठीक नहीं कराया गया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। एनटीपीसी दादरी रोड से सिलारपुर मुठयानी-गुलावठी खुर्द मार्ग पर एक रजवाहा है, जो मुठयानी व गुलावठी खुर्द के बीच से होकर गुजरता है। इस रजवाहे की पुलिया कई साल से टूटी पड़ी है। पुलिया से पहले ही तीव्र मोड़ है। वाहन अगर तेज गति में पुलिया पर पहुंचता है तो वह सीधा रजवाहे में जाकर गिरेगा। रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। गुलावठी खुर्द निवासी क्षेत्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिया निर्माण के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन पर कोई असर नहीं है। हादसा होने के बाद ही प्रशासन काम शुरू करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed