{"_id":"5b732be842c7923c4d44a8e9","slug":"1534274528575-4-74-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 75 हैक्टेयर जमीन पर 4.74 लाख पौधे लगाएगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 75 हैक्टेयर जमीन पर 4.74 लाख पौधे लगाएगा प्रशासन
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आज लगेंगे 4.74 लाख पौधे
पौधों की देखभाल के लिए प्रशासन सामाजिक संगठन की मदद लेगा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन आज 75 हेक्टेयर जमीन पर 4.74 लाख पौधे लगाएगा। इसके साथ ही विभिन्न कंपनियों, आरडब्ल्यूए, ग्राम प्रधान समेत आम लोगों से भी पौधे लगाने की अपील की गई है। पौधों की रक्षा करने के लिए प्रशासन इस बार सामाजिक संगठन की मदद लेगा। लोगों को पौधरोपण कर उसकी रक्षा करने की शपथ लेनी होगी।
कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जिलाधिकारी ने बताया कि शासन से मानसून सत्र में 6.80 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। बुधवार को 4.74 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। तीनों प्राधिकरण को 1.35 लाख, ग्राम्य विकास विभाग को 80469, वन विभाग को 55142, राजस्व विभाग को 32103, पंचायती राज विभाग को 32103, उद्यान विभाग को 27666, लोक निर्माण विभाग को 11486, माध्यमिक शिक्षा को 10400 और अन्य विभाग को 89122 पौधे लगाने को कहा गया है। पौधरोपण कार्यक्रम के लिए जिले को तीन जोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया है। संबंधित एसडीएम को जोन का प्रभारी बनाया गया है। समस्त विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूल, कॉलेज, मीडिया, आरडब्ल्यूए आदि से कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की है। प्रमुख सचिव उद्योग और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। नियातपुर जमालपुर गांव में 17.5 हेक्टेयर जमीन पर सबसे अधिक 35,000 पौधे लगाए जाएंगे।