फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्कूलों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

स्कूलों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Tue, 14 Aug 2018 08:20 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बच्चों को स्वतंत्रता के महत्व के विषय पर दी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के विभिन्न स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। ध्वाजारोहण के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वतंत्रता के महत्व के विषय में भी जानकारी दी गई। आईपी एक्सटेंशन स्थित मयूर पब्लिक स्कूल में 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष सभा आयोजित की गई। छात्रों ने गीत व नृत्य की प्रस्तुति से समां बांध दिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल शकुंतला रावत ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों को मनाने की सार्थकता तभी है, जब हम महापुरुषों के जीवन का अनुसरण करें।

वहीं विद्या बाल भवन स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सतवीर ने ध्वाजारोहण किया। विद्यालय के बच्चों ने देश प्रेम के गानों पर नृत्य प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व, व भारत नागरिकों को स्वतंत्रता प्राप्त करने में आई कठिनाई के विषय में बताया गया। अर्वाचीन स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वाजारोहण से हुई। इस अवसर पर भारतीय सैनिकों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed