{"_id":"5b6dc7114f1c1bde6d8b753f","slug":"153392103410-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बावजूद एयरपोर्ट पर ड्रोन दिखने के बाद सुरक्षा बढ़ायी गयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के बावजूद एयरपोर्ट पर ड्रोन दिखने के बाद सुरक्षा बढ़ायी गयी
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रोन देखे जाने के बाद एयरपोर्ट की बढ़ाई सुरक्षा
पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी थी सूचना
एयरपोर्ट पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रतिबंध के बावजूद ड्रोन देखे जाने के बाद से एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के अलावा सीआईएसएफ को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। बृहस्पतिवार को चैन्नई जा रहे एक विमान के पायलट ने दो हजार फीट की ऊंचाई पर ड्रोन को उड़ता देख इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी थी। उसके बाद पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पायी। एयरपोर्ट पुलिस इस बाबत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
बृहस्पतिवार को ड्रोन देखे जाने की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर एक रनवे को 40 मिनट तक विमानों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था, जिसकी वजह से यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि जिस ऊंचाई पर ड्रोन उड़ने की बात कही जा रही है, उस ऊंचाई तक ड्रोन नहीं उड़ सकता है। ऐसे में पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की सिरदर्दी बढ़ गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध है। ऐसे में एयरपोर्ट जैसी जगहों पर इस तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश करना काफी खतरनाक है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। ड्रोन जैसी चीजों से निपटने के लिए एयरपोर्ट पुलिस, सीआईएसएफ, एयरपोर्ट ऑपरेट अधिकारी और एयरफोर्स अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें इस पर विचार विमर्श किया गया।