फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   डेंगू-मलेरिया में आई कमी, सरकार ने कहा हम हैं तैयार

डेंगू-मलेरिया में आई कमी, सरकार ने कहा हम हैं तैयार

Fri, 10 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
डेंगू-मलेरिया में आई कमी, सरकार ने कहा हम हैं तैयार
डेंगू-मलेरिया में आई कमी, सरकार ने कहा हम हैं तैयार
विज्ञापन

-स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी विधान सभा को दी जानकारी, घटे मामले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार का दावा है कि इस साल दिल्ली में डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया के मामलों में कमी आई है। इसके बावजूद सरकार पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली में अगले चार महीने के लिए ब्रूफेन की ब्रिकी पर पाबंदी लगा दी गई है। वहीं, अस्पतालों को किसी भी हालत से निबटने को तैयार रहने को कहा गया है। दिल्ली विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि जनवरी से आज तक डेंगू के 49 मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या118 थी। इस वर्ष अभी तक डेंगू के मामलों में 58 फीसदी की कमी आई है। वहीं, इस साल मलेरिया के 88 मामले की तुलना में पिछले साल संख्या150 थी। इसमें लगभग 41 फीसदी की कमी आई है। सबसे ज्यादा 75 फीसदी की कमी चिकनगुनिया के मामलों में आई है। इस वर्ष अभी तक चिकनगुनिया के 35 मामले सामने आए हैं, जबकि वर्ष 2017 में यह आंकड़ा 140 था। हालांकि, सत्येंद्र जैन ने कहा कि यह आंकड़े दिल्ली के मरीजों के हैं। दिल्ली से बाहर के मरीजों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार किसी तरह की कोताही नहीं बरत रही है।


दिल्ली विस में दो महापुरुषों की तस्वीर का अनावरण
दिल्ली विधानसभा के हॉल में शुक्रवार को दो महापुरुषों की तस्वीरों का अनावरण किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के तैल चित्र विट्ठल भाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी के तस्वीरों के बीच लगाए गए। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के परिवार के सदस्य के अलावा विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत सभी विधायक व उनके परिजन मौजूद थे। हालांकि, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed