{"_id":"5b6dc7074f1c1bf6548b7b27","slug":"15339210232-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं कराने पर वेतन काटा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं कराने पर वेतन काटा जाएगा
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं कराने पर वेतन कटेगा
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली एमसीडी ने शिक्षकों का वेतन जारी करने की प्रक्रिया को बायोमेट्रिक सिस्टम से लिंक करने का निर्णय लिया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक जेएल गुप्ता ने कहा है कि एमसीडी के सभी स्कूलों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को सख्ती से लागू किया जाएगा। इससे शिक्षकों में समयबद्धता व नियमियता सुनिश्चित होगी, जो शिक्षक बायोमेट्रिक मशीन में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराएंगे, उनका वेतन काटा जाएग। इस बाबत एमसीडी के सभी 588 स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों व अन्य स्टाफ को कहा गया है कि इस निर्देश का पालन करें। बायोमेट्रिक मशीन का ठीक से कार्य नहीं करने पर इसकी शिकायत आईटी विभाग को दें। ब्यूरो
--------
कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ मनाने का अर्थ है हमारे जीवन के प्रत्येक आयाम, उन्नति और प्रगति का उत्सव मनाना। मानव मन-मस्तिष्क के विकास के हर एक आयाम और अभिप्राय में कला की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कलाकार सृजनात्मक कलाकृतियों के माध्यम से देश के विकास और उसकी समृद्घि को प्रकट करते हैं। यह बातें नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के जनसंपर्क एवं ईवेंट मैनेजमेंट निदेशक आमीन अहमद ताजीर ने कही। मौका था कनॉट प्लेस के जनपथ सब-वे में लगाई गई एक सामूहिक कला प्रदर्शनी का। इस प्रदर्शनी में दक्षिण पूर्वी एशिया समेत देशभर के 38 वरिष्ठ कलाकार अपनी कलाकृतियों के साथ भाग ले रहे हैं। कला-प्रदर्शनी 10 अगस्त से 27 अगस्त तक आम लोग सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक देख सकेंगे। ब्यूरो