{"_id":"5b6dc7014f1c1b8e068b4ced","slug":"153392101712-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के तीन विवि में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग की पढ़ायी को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के तीन विवि में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग की पढ़ायी को मंजूरी
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा के ध्यानार्थ
अपनी मर्जी से डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई नहीं करा सकेंगे विश्वविद्यालय
ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के तहत ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम की सूची जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के तहत सत्र-2018 में अब विश्वविद्यालय अपनी मर्जी से डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई नहीं करवा सकते। नए नियम के तहत यूजीसी ने विश्वविद्यालयों में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के तहत ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम की सूची जारी कर दी है। इसमें यूपी, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली यूनिवर्सिटी भी शामिल हैं।
यूजीसी ने उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सत्र-2018 से 2022-23 तक चार प्रोग्राम की अनुमति दी है। इसमें बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस, बीसीए, बीकॉम और एमकॉम प्रोग्राम हैं। इसके अलावा इंटीग्रेल यूनिवर्सिटी में सत्र-2018 से 2019-20 तक सात प्रोग्राम की अनुमति मिली है, जिसमें बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीकॉम, एमकॉम और एमएससी शामिल हैं। वहीं, यूपी राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी को सत्र-2018 से 2022-23 तक पांच प्रोग्राम में पढ़ाई की अनुमति मिली है। इसमें एमए (संस्कृत, समाज शास्त्र), बीबीए, बीसीए और एमसीए शामिल हैं। वहीं, उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में सत्र-2018 से 2022-23 तक पांच प्रोग्राम की अनुमति मिली है। इसमें बीबीए, बीसीए, बीएड, बीए व एमए (एजुकेशन) प्रोग्राम शामिल हैं, जबकि पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्ट्डीज यूनिवर्सिटी में सत्र 2018 से 2019-20 तक बीबीए प्रोग्राम की पढ़ाई करवाने की मंजूरी मिली है।
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 13 डिग्री प्रोग्राम की मंजूरी
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को सत्र-2018 से 2022-23 तक 13 प्रोग्राम की पढ़ाई की मंजूरी मिली है। इसमें बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस, बीए, बीकॉम, एमए (इंग्लिश, इकोनोमिक्स, हिंदी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, पब्लिक एडिमिनिस्ट्रेशन, पंजाबी, समाज शास्त्र, एजुकेशन) और एमकॉम प्रोग्राम हैं। वहीं, पंजाबी यूनिवर्सिटी में सत्र-2018 से 2022-23 तक 15 प्रोग्राम की मंजूरी मिली है। इसमें बीसीए, एमसीए, बीबीए, बीए, बीकॉम, एमए (इकोनॉमिक्स, एजुकेशन, इंग्लिश, हिंदी, इतिहास और राजनीति शास्त्र) प्रोग्राम शामिल हैं।
विज्ञापन
हरियाणा की तीन यूनिवर्सिटी में चलेंगे ओपन डिस्टेंस कोर्स
हरियाणा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी को सत्र-2018 से 2019-20 तक बीए प्रोग्राम की पढ़ाई करवाने की मंजूरी मिली है, जबकि महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में सत्र-2018 से 2019-20 तक दस प्रोग्राम की मंजूरी है। इसमें बीए, बीकॉम, एमए (इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिंदी, राजनीति शास्त्र, पब्लिक एडिमिनिस्ट्रेशन, संस्कृत और मैथ्मेटिक्स) प्रोग्राम रहेंगे। इसके अलावा गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में सत्र-2018 से 2022-23 तक सात प्रोग्राम की मंजूरी मिली है। इसमें बीबीए, बीए इन मास कम्यूनिकेशन, बीकॉम और एमसीए प्रोग्राम शामिल हैं।