फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   विपक्ष ने किया हंगामा, मार्शल से बाहर किए गए

विपक्ष ने किया हंगामा, मार्शल से बाहर किए गए

Fri, 10 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विपक्ष ने किया हंगामा, मार्शल से बाहर किए गए
विपक्षी सदस्यों ने किया सदन
विज्ञापन

में हंगामा, मार्शल ने निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा में विपक्षी सदस्यों ने एक बार फिर हंगामा किया। विपक्षी विधायक मंडावली में भूख के कारण तीन बच्चों की मौत और एनडीएमसी स्कूल में बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले पर चर्चा कराना चाह रहा था। इसे लेकर विपक्ष सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लाया, लेकिन अध्यक्ष के इसे अस्वीकार कर दिया। इसके विरोध में विपक्ष के तीनों सदस्य वेल में पहुंच गए। हंगामे के बाद नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता को मार्शल ने सदन के बाहर कर दिया। इसके बाद भाजपा विधायक ओमप्रकाश शर्मा और जगदीश प्रधान भी सदन से वॉकआउट कर गए।
सदन से बाहर निकलकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म का मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी गई। सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती है। मंडावली में बच्चियों के परिवार का राशन कार्ड तक नहीं बना था। विपक्ष लंबे समय से सरकार से 4 लाख रद्द किए गए राशन कार्डों के स्थान पर नए राशन कार्ड बनाने की मांग कर रहा है। सदन में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनहित के मुद्दे उठाने पर नेता विपक्ष को चार दिन में तीन बार मार्शलों द्वारा बलपूर्वक बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

उधर, आम आदमी पार्टी के ही पूर्व मंत्री संदीप कुमार को भी सदन से बाहर कर दिया गया। दरअसल विधायक प्रश्नकाल में अपनी बातों को रखना चाहते थे, इस बात को लेकर वह भी हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed