फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कला प्रदर्शनी में बदला जनपथ सब-वे

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कला प्रदर्शनी में बदला जनपथ सब-वे

Fri, 10 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कला प्रदर्शनी में बदला जनपथ सब-वे
कला प्रदर्शनी में बदला जनपथ सब-वे
विज्ञापन

-भारत समेत दक्षिण पूर्वी एशिया के 38 वरिष्ठ कलाकारों की कलाकृतियां है मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की 72वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के सौजन्य से शुक्रवार को कनॉट प्लेस स्थित जनपथ सब-वे में कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस कला प्रदर्शनी में कलाकारों ने भारत उदय के विचार, विस्तार और उसके लक्ष्य तक पहुंचने के विभिन्न दृष्टिकोणों पर अपनी कलाकृतियों से भाव प्रस्तुत किए हैं। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् के निदेशक (जनसम्पर्क एवं ईवेंट मैनेजमेंट) आमीन अहमद ताजीर ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विजय की उत्कृष्ट कृतियां-हमारा राष्ट्रीय गौरव- शीर्षक से इस कला प्रदर्शनी को दर्शकों के लिए लगाया गया है। इस कला प्रदर्शनी का आयोजन स्वतंत्रता दिवस की 72वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जिसमें देश भर से ही नहीं, बल्कि दक्षिण पूर्वी एशिया के 38 वरिष्ठ कलाकार अपनी कलाकृतियों के साथ भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य यह है कि कला और संस्कृति को कला दीर्घाओं, संग्रहालयों और सभागारों से बाहर जनसाधरण के बीच खुली सार्वजनिक जगहों पर उपलब्ध कराया जाए। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए ही यह कला-प्रदर्शनी 10 अगस्त से 27 अगस्त, 2018 तक जनसाधारण के अवलोकनार्थ सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक जनपथ सब-वे में खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed