{"_id":"5b6dc61e4f1c1b096a8b644d","slug":"15339207903-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीवेब ने छठी कट ऑफ जारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीवेब ने छठी कट ऑफ जारी की
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीवेब ने छठी कटऑफ जारी की
-कटऑफ में एससी, एसटी ओबीसी के लिए सीटें, 13, 14 व 16 अगस्त तक होंगे दाखिले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएयट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में बीते माह बंद हुए दाखिले एक बार फिर खुलने जा रहे हैं। एनसीवेब ने सीटें खाली रहने के कारण अपनी छठी कट ऑफ जारी की है। हालांकि इस कट ऑफ में सामान्य के लिए दाखिले नहीं होंगे। केवल एससी, एसटी व ओबीसी के लिए ही दाखिले का अवसर है। इस कटऑफ के आधार पर 13 अगस्त, 14 अगस्त व 16 अगस्त को दाखिले होंगे।
एनसीवेब की पांचवीं कट ऑफ 24 जुलाई को जारी हुई थी, जिसके आधार पर 24, 25, 26 जुलाई को दाखिले हुए थे। पांचवी कट ऑफ के दाखिले संपन्न होने के बाद दाखिलों का विश्लेषण किया गया। यह पाया गया कि सामान्य के लिए तो नहीं, लेकिन कोटे की सीटों को भरने के लिए दाखिले शुरू करने होंगे। ऐसे में अब छठी कटऑफ जारी की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस कटऑफ में सीटें भर जाएगी। लिहाजा सातवीं कट ऑफ नहीं निकालनी पड़ेगी। छठी कट ऑफ में एनसीवेब के 26 सेंटरों पर बीए व बीकॉम की एसटी वर्ग की कट ऑफ 33 फीसदी रही है। जबकि बीए प्रोग्राम में एससी वर्ग के लिए केवल भगिनी निवेदिता कॉलेज में ही दाखिला संभव है। यहां 45 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। भारती, लक्ष्मीबाई व अंबेडकर कॉलेज में ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम 56 फीसदी कट ऑफ है, जबकि सबसे कम 38 फीसदी कट ऑफ भगिनी निवेदिता सेंटर की रही है। बीकॉम में हंसराज व मिरांडा हाउस मेें ओबीसी व एससी के लिए दाखिले का अवसर है। हंसराज में ओबीसी व एससी के लिए कटऑफ 65 व मिरांडा हाउस में कटऑफ 64 फीसदी रही है।