{"_id":"5b6dc6044f1c1ba61f8b7ffd","slug":"1533920765113-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्मर्शियल वाहनों को 13 सितंबर तक टोल टैक्स नहीं देना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्मर्शियल वाहनों को 13 सितंबर तक टोल टैक्स नहीं देना होगा
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमर्शियल वाहनों के लिए 13 सितंबर तक टोल टैक्स फ्री
-आरएफआइडी सिस्टम के निर्माण के कारण टोल टैैक्स दक्षिणी दिल्ली एमसीडी नहीं वसूलेगा
-टोल प्लाजाओं पर रेडियो फ्रिकवेंसी डिवाइस सिस्टम लगाया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली एमसीडी ने कॉमर्शियल वाहनों से कुछ दिनों के लिए टोल टैक्स नहीं वसूलेगा। रेडियो फ्रिक्वेंशी आईडेटिटी डिवाइस (आरएफआईडी) सिस्टम के निर्माण कार्य के चलते यह निर्णय एमसीडी ने लिया है। हालांकि इस दौरान पर्यावरण शुल्क वसूला जाएगा।
दक्षिणी दिल्ली स्थायी समिति की अध्यक्ष शिखा राय ने बताया कि आरएफआईडी सिस्टम के निर्माण कार्य के चलते दिल्ली में प्रवेश करने वाले कॉमर्शियल वाहनों से 9 अगस्त से 13 सितंबर तक टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। दिल्ली के सभी 13 टोल प्लाजाओं पर आरएफआइडी सिस्टम लागू होने के बाद सभी टोल बूथों पर भीड़-भाड़ व अव्यवस्था की स्थिति समाप्त हो जाएगी। यह सिस्टम 13 टोल प्लाजाओं पर लगाया जाएगा, जहां से दिल्ली के 85 प्रतिशत वाहन प्रवेश करते हैं। इस कदम से दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी।
राय ने कहा कि यह सिस्टम लागू हो जाने के बाद वाहन मालिकों को आरएफआईडी कार्ड प्रदान किया जाएगा। इसी कार्ड से नियमित रूप से टैक्स वसूला जाएगा। वाहनों को टैग दिए जाने के समय वाहनों की सारी जानकारी भी मिल सकेगी। इसका फायदा यह होगा कि वाहनों की पहचान करने के साथ ही यह भी पता चलेगी कि किस वाहन ने टोल टैक्स नहीं भरा। इस सिस्टम से बड़ा बदलाव आएगा। ट्रैफिक जाम की समस्या में भी कमी आएगी। उन्होंने यह भी बताया कि टोल नाको से हमें अक्सर शिकायतें मिलती है कि वाहन चालक टोल टैक्स नहीं देते हैं। इस नई तकनीक से टोल टैक्स में बढ़ोतरी होगी।