{"_id":"5b6dc2414f1c1bf5498b61fd","slug":"153391980110-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सीईओ के पुतले को गधे पर बिठाकर निकाली यात्रा, पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सीईओ के पुतले को गधे पर बिठाकर निकाली यात्रा, पुलिस से झड़प
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
पुतले को गधे पर बिठाकर किसानों ने निकाली यात्रा
पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई, महिलाएं भी पहुंचीं
रविवार को 60 गांवों में पुतला जलाने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। दस फीसदी आबादी और अतिरिक्त मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने प्राधिकरण के अधिकारी के पुतले को गधे पर बिठाकर जैतपुर गोलचक्कर से प्राधिकरण तक यात्रा निकाली। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच धक्क मुक्की भी हुई। संयुक्त अधिकार किसान अधिकार के तत्वावधान में प्राधिकरण के गेट पर चल रहे किसान आंदोलन के तीसरे दिन थापखेड़ा की सैकड़ों की संख्या में महिला और किसानों ने हिस्सा लिया। यात्रा रोकने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। किसान नेता संदीप ने बताया कि रविवार को 60 गांवों में प्राधिकरण सीईओ व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा का पुतला फूंका जाएगा। धरने की अध्यक्षता बलजीत और संचालन मनोज ने किया। साथ ही चेतावनी दी गई कि जब तक 10 फीसदी भूखंड, आबादी बैक लीज, पंचायत चुनाव कराने, रोजगार दिलाने और सीईओ को हटाने की मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर संदीप भाटी, अजीपाल भाटी, विनोद प्रधान, रमेश, प्रशांत, मोहित, ललित, केशव, धर्मेंद्र, जितेंद्र, चमन, सुनीता, कमलेश, गीता, बृजेश, राकेश, कमला आदि महिलाओं के अलावा रविंद्र भाटी प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर परिषद, डा. रूपेश वर्मा, राजकुमार भाटी, हरेंद्र खारी, प्रवीण भारतीय, महेश भाटी, महेंद्र नागर, सुखवीर आर्य, महेश भाटी, जगवीर नंबरदार, प्रदीप भाटी, राजेंद्र भाटी, देवेंद्र खारी मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट पर किसानों का धरना जारी
ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कलेक्ट्रेट पर 81वें दिन भी धरना जारी रहा। किसान सुभाष एनसीआर अध्यक्ष, महेंद्र मुखिया, रामरतन नंबरदार, जगदीश नंबरदार, रविंद्र प्रधान, सुभाष भाई, ललित नागर, कालू नागर, सुभाष नागर, पवन खटाना, लज्ज ाराम प्रधान, जीवन सिंह, संजय कसाना, अनित कसाना, अजय पाल नागर आदि धरने पर मौजूद रहे। किसानों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी आंदोलन जारी रहेगा।