{"_id":"5b6d9bf74f1c1ba13e8b61a8","slug":"15339099998-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ रिक्शा चालक को पीट-पीट कर किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ रिक्शा चालक को पीट-पीट कर किया अधमरा
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
रिक्शा चालक को पीटकर किया अधमरा
नई दिल्ली। कोतवाली इलाके में फटफट सेवा के चालक और उसके साथियों ने मूलत: बदायूं निवासी चंदरपाल (52) को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। वह चांदनी चौक इलाके में रिक्शा चलाता है। पुलिस के अनुसार, वारदात बृहस्पतिवार रात की है। आरोपी गुलशन बापू मार्केट के पास चंदरपाल के पास पहुंचा और कहा कि यहां उसकी गाड़ी खड़ी होती है। इसे लेकर हुए विवाद में गुलशन ने उसके सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार किया। उसे बचाने आए मुन्ना को भी उन्होंने घायल कर दिया। पुलिस ने चंदरपाल को अस्पताल में भर्ती करा गुलशन को गिरफ्तार कर लिया है।