फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   शेल्टर होम के खिलाफ आई शिकायतों पर क्या कार्रवाई की

शेल्टर होम के खिलाफ आई शिकायतों पर क्या कार्रवाई की

Thu, 09 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शेल्टर होम के खिलाफ आई शिकायतों पर क्या कार्रवाई की
‘शेल्टर होम के खिलाफ आई शिकायतों पर क्या कार्रवाई की’
विज्ञापन

- दिल्ली महिला आयोग ने समाज कल्याण विभाग सचिव को भेजा नोटिस

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली महिला आयोग ने समाज कल्याण विभाग से शेल्टर होम के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी है। साथ ही शेल्टर होम में महिलाओं व बच्चियों की स्थिति जानने के लिए विभाग के सचिव को नोटिस भेजा है। शेल्टर होम के संबंध में विस्तृत जानकारी 16 अगस्त तक देने को कहा है।

आयोग ने पूछा है कि दिल्ली में महिलाओं, बच्चों, मानसिक रोगियों और वृद्ध लोगों के लिए कुल कितने शेल्टर होम हैं और ये कहां-कहां चल रहे हैं। इनका संचालन कौन करता है। इसके अलावा सरकार की तरफ से शेल्टर होम को मिलने वाली आर्थिक सहायता की जानकारी देने को भी कहा है। शेल्टर होम के ऑडिट की रिपोर्ट, अफसरों के दौरों सहित शेल्टर होम में तैनात कर्मचारियों की जानकारी भी मांगी है। गौरतलब है कि बिहार के मुजफ्फरपुर में बालिका गृह में बच्चियों और देवरिया में नारी संरक्षण गृह में यौन शोषण के मामले सामने आने के बाद आयोग काफी सक्रिय हो गया है। बीते दिनों महिलाओं और बच्चों के शेल्टर होम का सोशल ऑडिट करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का भी गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed