फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मच्छर प्रजनन को रोकने के लिए अभियान तेज

मच्छर प्रजनन को रोकने के लिए अभियान तेज

Thu, 09 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मच्छर प्रजनन को रोकने के लिए अभियान तेज
मच्छरों का प्रजनन को रोकने के लिए अभियान तेज
विज्ञापन

नई दिल्ली । उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने मच्छर प्रजनन को रोकने के लिए औचक निरीक्षण अभियान शुरू किया है। इसके लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। उत्तरी दिल्ली एमसीडी के मलेरिया निरोधक उपाय समिति की अध्यक्ष उर्मिला चौधरी ने बताया कि एमसीडी के आधा दर्जन क्षेत्र के सभी वार्ड में गहन निरीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे भंडार, रानी बाग थाना, अमन विहार, थाना बेगमपुर, पुलिस कॉलोनी, मॉडल टाउन, अग्रसेन इंजीनियरिंग कॉलेज का भी निरीक्षण किया गया। मच्छरों की उत्पत्ति पाए जाने पर अधिकारियों को संबंधित निकायों का चालान करने के निर्देश दिया गया।

उर्मिला चौधरी ने यमुना नदी का भी निरीक्षण किया और नदी के किनारे मच्छरों के लार्वा की उत्पत्ति पाई। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मच्छर के लार्वे की उत्पत्ति ना हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों सरकारी, सार्वजनिक, निजी संस्थानों की जांच कर 96 चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed