{"_id":"5b6c739e4f1c1ba13e8b5f01","slug":"15338341356101-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस में शामिल हुए 101 नये कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस में शामिल हुए 101 नये कांस्टेबल
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस में 101 नए कांस्टेबल शामिल
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में 101 नए कांस्टेबल शामिल किए गए हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल वजीराबाद में इनकी पासिंग आउट परेड कराई गई। इन्हें पूरी निष्ठा से काम करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परवेज अहमद ने बताया कि प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग के बाद दिल्ली पुलिस में बतौर कांस्टेबल शामिल किया गया है। ट्रेनिंग के दौरान इन्हें कानून के अलावा सामाजिक कर्तव्य, कंप्यूटर, आतंकवाद, पुलिस जांच के संबंध में जानकारी, मानव अधिकारों के बारे में जानकारी के अलावा ड्यूटी को पेशेवर तरीके से करने, अनुशासनात्मक व अच्छे बर्ताव का प्रशिक्षण दिया गया है।
पासिंग आउट परेड के दौरान मार्च पास्ट के बाद हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कांस्टेबल प्रिंस दहिया, मुकेश, आर्यन वालिया, विशाल राठी व मनीष कुमार को पुरस्कृत किया गया। ब्यूरो