{"_id":"5b6c739c4f1c1b764d8b761e","slug":"153383413312-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएस आर.के.पुरम छात्रों ने विदेश में दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएस आर.के.पुरम छात्रों ने विदेश में दिखाया हुनर
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीएस आरके पुरम छात्रों ने विदेश में दिखाया हुनर
- नासा में इंटरनेशनल स्पेस सेटलमेंट डिजाइन प्रतियोगिता जीती
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम के छात्रों ने नासा में परचम लहराया है। स्कूल के 12 छात्रों की टीम ने नासा की प्रतिष्ठित इंटरनेशनल स्पेस सेटलमेंट डिजाइन प्रतियोगिता को अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश से 30 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया था। यह पहली बार है जब स्कूल ने इस प्रतियोगिता को जीता है।
जनवरी 2018 में एशियाई क्षेत्रीय अंतरिक्ष सेटलमेंट डिजाइन प्रतियोगिता जीतने के बाद छात्रों को नासा के केनेडी स्पेस सेंटर फ्लोरिडा में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सेटलमेंट डिजाइन प्रतियोगिता में एशिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया था। अमेरिका जाने वाली टीम में दसवीं, ग्याहरवीं व बारहवीं के बच्चे शामिल थे। टीम ने बताया कि उन्हें वर्ष 2043 में चांद पर बसने के थीम पर प्रेेजेंटेशन तैयार करनी थी। इसके लिए उन्हें 43 घंटे दिए गए थे। इस प्रेजेंटेशन में उन्हें चंद्रमा की सतह पर बसावट की योजना बनाने के विभिन्न पहलुओं बिजली, पानी, विकास की लागत जैसी विकास की संरचनाओं को देखना था। टीम को संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना और उरुग्वे के उच्च विद्यालय के छात्रों के साथ जोड़ा गया था। छात्रों की उपलब्धि पर स्कूल की प्रिंसिपल वनीता सहगल ने कहा कि यह पुरस्कार स्कूूल के लिए बहुत मायने रखता है। यह पुरस्कार छात्रों की बुद्धि, टीम प्रयास, ईमानदारी, कड़ी मेहनत, सफल होने की इच्छा का ही परिणाम है।