फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   डीयू में पीजी में दाखिले से चूके, अब मिलेगा मौका

डीयू में पीजी में दाखिले से चूके, अब मिलेगा मौका

Thu, 09 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
डीयू में पीजी में दाखिले से चूके, अब मिलेगा मौका
पीजी में दाखिले से चूके छात्रों को मिलेगा मौका
विज्ञापन

- छात्रों को उनकी संबंधित श्रेणी में सीटों की उपलब्धता के आधार पर दाखिला मिलेगा
- पीजी दाखिला पोर्टल 13 अगस्त से 16 अगस्त तक खुलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में पीजी कोर्सेज (स्नातकोत्तर) में दाखिला लेने से चूके छात्रों के लिए राहत की खबर है। डीयू प्रशासन ऐसे छात्रों को दाखिले का एक अंतिम अवसर देने जा रहा है। दाखिले का मौका छात्रों को पीजी कोर्सेज की चौथी सूची में सीटों की उपलब्धता के आधार पर मिलेगा। दाखिला के इच्छुक छात्रों को पीजी दाखिला पोर्टल पर आवेदन पर पुनर्विचार करें, विकल्प का चयन करना होगा। ऐसा करने के लिए दाखिला पोर्टल 13 अगस्त से 16 अगस्त तक खोला जाएगा। पीजी कोर्सेज की पहली, दूसरी व तीसरी सूची में दाखिले के लिए नहीं पहुंच पाए छात्रों को ही दाखिले का अवसर मिलेगा। तीनों सूची में इनका नाम था, लेकिन वह दस्तावेजों के सत्यापन के लिए दिए गए समय पर रिपोर्ट नहीं कर पाए। ऐसे में इन छात्रों को दाखिले का अवसर देकर राहत देने का फैसला किया गया है। इन छात्रों को अपनी पंसद के कॉलेजों में सीट आवंटित करना संभव नहीं होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दाखिला पोर्टल पर आवेदन पर पुनर्विचार का विकल्प चयन करने का अर्थ दाखिले की गारंटी नहीं है। कोर्सेज व श्रेणी में दाखिला सीट की उपलब्धता पर निर्भर करेगा और साथ ही छात्रों को दाखिले के सभी मानदंड पूरे करना जरूरी है।

परीक्षा के अंक अपडेट करने के लिए फिर खुलेगा पोर्टल
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक स्तर 2018-19 में पोस्ट ग्रेजुएट (स्नातकोत्तर) कोर्सेज में दाखिले के लिए छात्र अपनी पूर्व परीक्षा के अंकों को पोर्टल पर अपडेट नहीं कर रहे हैं। ऐसे में डीयू प्रशासन 14 अगस्त से 16 अगस्त तक एक बार फिर दाखिला पोर्टल को खोलने जा रहा है, जिससे कि छात्र अपने अंक अपडेट कर सकें। प्रशासन की ओर से पहले भी दो बार पोर्टल खोल कर यह सुविधा दी गई थी। तब भी अपने अंक अपडेट नहीं किए। लिहाजा आवेदकों को अब एक अतिरिक्त अवसर दिया जा रहा है। अंक अपडेट करने वाले छात्रों को बाद की सूचियों में प्रवेश दिया जाएगा। डीयू प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वह अपने अंक अपडेट करते समय सावधानी से निर्देशों को पढ़ लें। उल्लेखनीय है कि पीजी कोर्सेज की तीसरी सूची के दाखिले 8 अगस्त को खत्म हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed