{"_id":"5b6c73994f1c1b8f3e8b5e32","slug":"15338341281129-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी फैलाने वाले 29 हजार लोगों से वसूला एक करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी फैलाने वाले 29 हजार लोगों से वसूला एक करोड़ का जुर्माना
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदगी फैलाने पर 29 हजार लोगों से वसूला एक करोड़
- गीला और सूखा कचरा अलग न करने पर लिया करीब डेढ़ लाख का जुर्माना
- दक्षिण नगर निगम ने गंदगी को लेकर की कार्रवाई, तीन माह में लिया जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गंदगी फैलाने वालों की अब शामत आने वाली है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर तीन माह में एक करोड़ रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला है। वहीं, गीला और सूखा कचरा अलग नहीं करने वाले लोगों से करीब डेढ़ लाख रुपये की राशि वसूली गई है।
जानकारी के अनुसार मई से लेकर जुलाई तक निरीक्षण के दौरान दक्षिण नगर निगम ने गीला और सूखा कचरा अलग नहीं करने वाले 140 लोगों से जुर्माने के तौर पर करीब 1.44 लाख रुपये का जुर्माना मिला है। इसके अलावा जगह जगह कचरा फेंकने वालों के खिलाफ भी सख्ती कर 29,237 लोगों से 1,12,78,960 रुपये वसूला गया है।
निगम के एक अधिकारी का कहना है कि गीला और सूखा कचरा पृथक करने से उपचार में दिक्कत नहीं आती है। स्वच्छ भारत अभियान को साकार बनाने के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी है। साथ ही अगर लोग कचरा अलग अलग करके कूड़ेदान में नहीं डालते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई का नियम भी बनाया गया था। निगम ने इसे लेकर जब निरीक्षण किया तो कई हजार लोगों को पहले नोटिस दिया गया। इसमें से कुछ लोगों ने सुधार किया, लेकिन दोबारा निरीक्षण में खामियां मिलने पर उनसे जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि निगम के दक्षिणी क्षेत्र निवासी करीब 10 हजार लोगों से 46 लाख, पश्चिमी इलाके के साढ़े पांच हजार लोगों से साढ़े 17 लाख और नजफगढ़ जोन से करीब साढ़े 32 लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा मध्य क्षेत्र से भी 15.52 लाख रुपये का जुर्माना प्राप्त हुआ है। अधिकारी का कहना है कि निगम जल्द ही इस निरीक्षण का दायरा बढ़ाकर दक्षिणी दिल्ली को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की राह पर काम करेगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।