{"_id":"5b6c6fd44f1c1b07788b883c","slug":"15338331653-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीओ की शिकायत पर वन विभाग ने परिसर में की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीओ की शिकायत पर वन विभाग ने परिसर में की जांच
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीईआरटी परिसर में 33 पेड़ों की छंटाई, पांच की कटाई
नई दिल्ली। पेड़ों की अवैध कटाई के विरुद्ध गैर-सरकारी संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों की मुहिम जारी है। ताजा मामला अरबिंदो मार्ग पर एनसीईआरटी परिसर में बिना वन विभाग की अनुमति के कुल 33 पेड़ों की छंटाई और पांच पेड़ों की कटाई का है। एक एनजीओ की शिकायत के बाद वन विभाग ने मौके का मुआयना कर पेड़ों की अवैध कटाई की पुष्टि की है। विभाग ने इस शिकायत पर एनसीईआरटी के विरुद्ध जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पेड़ों की छंटाई और कटाई के लिए संबंधित व्यक्ति, फर्म या प्रतिष्ठान को दिल्ली प्रिजर्वेशन ऑफ ट्रीज एक्ट के तहत वन विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है। वन विभाग ने कहा है कि एनसीईआरटी परिसर में पेड़ों की कटाई-छंटाई के लिए आवेदन किया गया था, हालांकि इससे पहले वन विभाग कोई निर्णय लेता, परिसर के भीतर पेड़ों को काट दिया गया। नई दिल्ली नेचर सोसायटी की ओर से वीरहन खन्ना ने वन विभाग में एनसीईआरटी परिसर के भीतर पेड़ों के कटने की शिकायत की थी। ब्यूरो