फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गुरू पर्व की वजह से नई दिल्ली के कई इलाकों में लगा जाम

गुरू पर्व की वजह से नई दिल्ली के कई इलाकों में लगा जाम

Mon, 06 Aug 2018 09:52 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
गुरू पर्व की वजह से नई दिल्ली के कई इलाकों में लगा जाम
गुरु पर्व पर घंटों जाम से जूझी दिल्ली
विज्ञापन


- गुरुद्वारा के आसपास के मार्गों पर घंटों जाम में फंसे रहे चालक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार को गुरु पर्व की वजह से नई दिल्ली के कनाट प्लेस सहित कई इलाकों में वाहन चालक जाम से जूझते रहे। जाम से बचने के लिए चालकों ने वैकल्पिक मार्ग से निकलने की कोशिश की लेकिन उन मार्गों पर भी जाम लग गया। उधर, रकाबगंज और बंगला साहिब गुरुद्वारा के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी के बाद भी लोग जाम से घंटो जूझते रहे।

सोमवार सुबह में ट्रैफिक पुलिस ने गुरु पर्व को देखते हुए वाहन चालकों को रकाबगंज गुरुद्वारा और बंगला साहिब गुरुद्वारा के पास से गुजरने वाले मार्ग से बचने की सलाह दी थी। लेकिन इन मार्गों पर आने वाले वाहनों में कोई कमी नहीं दिखाई दी। सुबह से ही दोनों गुरुद्वारा की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का तांता लगा रहा। कई श्रद्धालु अपने वाहनों को गुरुद्वारे के पास स्थित सड़कों पर पार्क कर दिया, जिसकी वजह से हालात बिगड़ गए। देखते ही देखते खड़क सिंह मार्ग पर लंबा जाम लग गया। हालांकि, सुबह में यातायात पुलिस ने रकाबगंज गुरुद्वारा से बंगला साहिब गुरुद्वारा की ओर आने वाले मार्ग पर बसों व अन्य वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। वैकल्पिक रास्ते अशोक रोड, तानसेन मार्ग, जंतर मंतर रोड, जयसिंह रोड, बाराखंभा रोड और खड़क सिंह मार्ग पर वाहनों की भारी दबाव की वजह से जाम लग गया। गुरुद्वारा के आस पास के इलाके में देर रात तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed