{"_id":"5b6725364f1c1ba13e8b53ba","slug":"15334863827-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा को लेकर डॉक्टरों ने पढ़ाया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा को लेकर डॉक्टरों ने पढ़ाया पाठ
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सुरक्षा को लेकर डॉक्टरों ने पढ़ाया पाठ
नई दिल्ली। इंडियन आर्थोपेडिक्स एसोसिएशन के 62वें स्थापना दिवस पर दिल्ली चैप्टर के डॉक्टरों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर नेशनल बोन एंड ज्वाइंट डे मनाया। इस अवसर पर दिल्ली चैप्टर के सचिव डॉ. ललित मैनी ने बताया कि रविवार को दिल्ली के करीब तीन दर्जन डॉक्टरों ने दिल्ली गेट पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ मिल कर लोगों को जागरूक किया। रेड लाइट पर लोगों को पंप लेट बांटे। सोशल साइट पर भी लोगों से सड़क के नियमों का पालन करने की अपील की। उनका कहना है कि हड्डियों और जोड़ों की अधिकांश समस्याएं सड़क दुर्घटनाओं की वजह से ही होती हैं। इन दुर्घटनाओं के प्रति लोग जागरूक हो जाएं, बड़ी संख्या में हड्डियों और जोड़ों की समस्या खत्म हो जाएगी।