फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट का प्रदर्शन

रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट का प्रदर्शन

Sun, 05 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट का प्रदर्शन
रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों
विज्ञापन

के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
- एनआरसी विरोधी नेताओं के पुतले फूंके
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश में रोहिंग्या मुस्लिमों और बांग्लादेशियों की बढ़ती घुसपैठ के विरोध में यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने रविवार को संसद मार्ग पर जमकर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पूरे देश में घुसपैठियों की पहचान करने के लिए एनआरसी शुरू की जाए। प्रदर्शनकारियों ने घुसपैठियों की मदद करने का आरोप लगाते हुए एनआरसी विरोधियों के साथ कांग्रेस, आप, टीएमसी और सीपीएम नेताओं के पुतले फूंके। उन्होंने राष्ट्रपति व उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के नाम ज्ञापन भेजा।

फ्रंट के दिल्ली कार्यकारी अध्यक्ष जयभगवान गोयल ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में हर जगह लोग मूलभूत सुविधाओं और बिजली-पानी के लिए परेशान हैं, मगर ममता व केजरीवाल जैसे नेता घुसपैठियों के लिए एनआरसी का विरोध कर देश व जनता के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। असम, पं. बंगाल, बिहार, झारखंड व दिल्ली में तो घुसपैठियों की भरमार है ही, किंतु हिमाचल प्रदेश में भी हाल में बांग्लादेशियों की मौजूदगी का खुलासा हुआ है। ये अब देश के हर राज्य में फैल चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मांग की कि राष्ट्र के हितों को सर्वोच्च वरीयता देते हुए पूरे देश में एनआरसी अभियान चले। उन्होंने मांग की कि इन्हें देश से निकालने के लिए ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे ये आगामी विधानसभा चुनाव और 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वोट न दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed