{"_id":"5b6725234f1c1bc57a8b85d4","slug":"15334863639-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी लापरवाही से फैलता है डेंगू, चिकनगुनिया:सिखा राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारी लापरवाही से फैलता है डेंगू, चिकनगुनिया:सिखा राय
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
हमारी लापरवाही से फैलता है डेंगू, चिकनगुनिया : शिखा राय
नई दिल्ली। मॉनसून के दौरान खुले में रखी बेकार वस्तुओं व ठोस कचरे में पानी जमा होने से लार्वा और मच्छरों का प्रजनन कई गुना बढ़ जाता है। इसे नियंत्रित करने के लिए कुछ आसान तरीकों को हमें आदत में शुमार कर लेना चाहिए। हमारी लापरवाही से भी डेंगू, चिकनगुनिया फैलता है। इन बीमारियों की कोई दवा और इंजेक्शन नहीं है। इसलिए हमें सावधानियां बरतनी होंगी क्योंकि इलाज से बेहतर होता है रोक थाम। यह बातें दक्षिणी दिल्ली एमसीडी स्थाई समिति की अध्यक्ष शिखा राय ने ग्रेटर कैलाश के आरडब्ल्यूए की बैठक में कहीं।
उन्होंने यह भी कहा कि चिकनगुनिया का मच्छर साफ पानी में पनपता है और एक साथ कई लोगों को काटता है। इस्तेमाल कर फेंक दिए जाने वाले प्लास्टिक के बढ़ते चलन, ठोस कचरे के प्रबंधन में कमी, अनियमित पानी सप्लाई के कारण पानी भर के रखने से जल जनित बीमारियां बढ़ रही हैं। एमसीडी डेंगू, चिकनगुनिया की रोकथाम पर गंभीर कदम उठा रहा है। रेलवे के साथ मिलकर मच्छर मारक ट्रेन चलाई जा रही है। कीटनाशक के छिड़काव से रेल पटरियों के आसपास के जगह मच्छर मुक्त हो जाएगा। सोशल मीडिया और जगह जगह बैठकें आयोजित कर साफ-सफाई करने की आवश्यकता है। समाज के योगदान के बिना इन बीमारियों पर काबू पाना कठिन है। स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने की आवश्यकता है।