{"_id":"5b6498ab4f1c1bbd298b7a07","slug":"15333193326-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार के मरीज को दूसरे अस्पताल भेजने के लिए देनी होगी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार के मरीज को दूसरे अस्पताल भेजने के लिए देनी होगी एंबुलेंस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून के कारण दिल्ली में बढ़े मच्छरों के आतंक को लेकर दिल्ली सकार ने अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके तहत बुखार के मरीज को उपचार देने से कोई भी अस्पताल इंकार नहीं कर सकता। साथ ही अगर अस्पताल मरीज को रेफर करता है तो उसे एंबुलेंस का इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन
एंबुलेंस में बाकायदा एक डॉक्टर भी रहना अनिवार्य है। जिस अस्पताल में मरीज को रेफर किया जाना है, वहां के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
एडवाइजरी के तहत अस्पतालों में बिस्तरों की क्षमता 20 फीसदी तक आरक्षित करने के निर्देश भी दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 1 अगस्त से 31 अक्तूबर तक इन निर्देशों का दिल्ली के सभी अस्पतालों को पालन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
निजी अस्पताल और नर्सिंग होम किसी भी बुखार के मरीज के इलाज से इंकार नहीं कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर ही मरीज को संबंधित अस्पताल अपने से बड़े अस्पताल को मरीज रेफर कर सकता है, लेकिन इसके लिए पूरे इंतजाम भी उस अस्पताल को करने पड़ेंगे।
स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. कीर्ति भूषण का कहना है कि बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक बैठक के दौरान बुखार के मरीजों को लेकर ये निर्देश दिए थे। दिल्ली में हर वर्ष मच्छर जनित बीमारियों की वजह से हजारों लोग चपेट में आते हैं।
कई बार उपचार न मिलने की वजह से मरीज की मौत तक होने की शिकायतें मिलती हैं। इसके अलावा कई बार खासतौर पर सरकारी अस्पतालों में एक बेड पर कई मरीज होने की खबरें मिलती हैं। इसलिए दिल्ली सरकार ने एक मरीज एक बेड ही रखने के निर्देश भी दिए हैं।