{"_id":"5b632de34f1c1ba61f8b6872","slug":"153322646013-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में काम कर रहे किसान पर गिरी हाइटेंशन लाइन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में काम कर रहे किसान पर गिरी हाइटेंशन लाइन, मौत
Updated Thu, 02 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में किसान पर गिरी हाइटेंशन लाइन, मौत
- लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने जहांगीरपुर बिजली घर के गेट पर शव रख किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर।
खेत में काम कर रहे किसान पर हाइटेंशन लाइन का तार गिरने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने किसान के शव को खेत से उठा बिजली सब स्टेशन के गेट पर रख विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजन को आर्थिक मदद व विद्युत विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
जहांगीरपुर निवासी किसान रघुवीर सिंह बृहस्पतिवार सुबह खेत से घास काट रहे थे। उसी समय ग्यारह हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर आ गिरा, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मौत की सूचना के बाद मौके पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के किसानों ने परिजन के साथ शव को बिजली घर के गेट पर रख धरना दिया। एसडीएम जेवर प्रसून द्विवेदी, तहसीलदार जेवर अभय कुमार सिंह जेवर व रबूपुरा थानों की पुलिस व विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किसानों की मांग पर पीड़ित किसान परिवार को बिजली विभाग द्वारा मौके पर ही पांच लाख रुपये का मुआवजा व तहसील प्रशासन द्वारा किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख का मुआवजा, बिजली विभाग की लापरवाही के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने का आश्वासन दे किसानों को शांत कराया। साथ ही वादा किया कि किसान दुर्घटना बीमा के लिए तहसील प्रशासन 15 दिनों में ही मुआवजा राशि दिलाने का प्रयास करेगा।