{"_id":"5b632ddb4f1c1b827d8b62d4","slug":"153322645212-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर धरने पर अड़े किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर धरने पर अड़े किसान
Updated Thu, 02 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर धरने पर अड़े किसान
जेवर। जेवर तहसील में कन्या डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ता सोमवार से जेवर तहसील में अनिश्चितकालीन धरने पर अड़े हैं। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थीराम शर्मा ने धरनारत कार्यकर्ताओं कों संबोधित करते हुए बताया कि आजादी के बाद से जेवर, जहांगीरपुर व रबूपुरा क्षेत्र की छात्राओं को 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। इससे 70 प्रतिशत छात्राएं 12वीं के बाद या तो पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर हैं या फिर प्राईवेट फार्म भरकर अलीगढ़, बुलंदशहर से पढ़ाई पूरी कर रही हैं। यदि जल्द उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो तहसील में चल रहा धरना सड़कों एवं बाजार तक पहुंचेगा। ब्यूरो