{"_id":"5b61ed384f1c1bc57a8b7a9d","slug":"153314436710-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवंत आरएमएल में भर्ती, हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवंत आरएमएल में भर्ती, हालत में सुधार
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
भगवंत मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती आप सांसद भगवंत मान की हालत में सुधार है। उन्हें तीन-चार दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
मान को देखने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बुधवार को अस्पताल पहुंचे। दोनों ने मान के साथ करीब 40 मिनट गुजारे और उनकी उनकी तबीयत के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
बाद में उपमुख्यमंत्री और पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि संसद के मानसून सत्र में हिस्सा लेने आए भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद मंगलवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके गुर्दे में पथरी की शिकायत है। फिलहाल दर्द भी कम हुआ है। चिकित्सकों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।