{"_id":"5b6098f94f1c1b0c718b726c","slug":"153305725820-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों की मदद करेगा मोबाइल कांवड़ यात्रा ऐप, मिलेगी जरूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों की मदद करेगा मोबाइल कांवड़ यात्रा ऐप, मिलेगी जरूरी जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रियों के लिए ऐप
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा जिला प्रशासन ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए कांवड़ यात्रा ऐप तैयार किया है। इसमें कांवड़ियों से जुड़ी व्यवस्था को मोबाइल पर देखा जा सकता है। ऐप की मदद से कांवड़ लेकर आने वाले लोग अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। कांवड़ियों की सुविधा के लिए कांवड़ यात्रा ऐप लांच किया गया है।
विज्ञापन
इसमें कांवड़ियों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं को अंकित किया गया है। चिकित्सा शिविर, अस्पताल, कांवड़ सेवा शिविर, पुलिस केंद्र और मंदिरों को दर्शाया गया है। साथ ही, सभी महत्वपूर्ण स्थलों को इस पर देखा जा सकेगा। तैनात अधिकारियों के नंबर और नाम की जानकारी भी एप्लीकेशन में मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन