{"_id":"5b5e06c44f1c1b54208b5e50","slug":"15328887666-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी किसान संगठनों को बंद कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी किसान संगठनों को बंद कराने की मांग
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी किसान संगठनों को बंद करने की मांग, प्रदर्शन आज
ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे किसान संगठनों और डग्गेमार बसों की जांच कराने की मांग की है। दोनों मांगों को लेकर यूनियन के सदस्य सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। पदाधिकारी गांवों में जाकर जनसंपर्क कर लोगों से प्रदर्शन जुटने का आह्वान कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष नरेश ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जनपद में बिना रजिस्ट्रेशन फर्जी तरीके से कई किसान संगठन चल रहे हैं, जो आंदोलन चलाने के नाम पर किसानों को लूट रहे हैं। ऐसे संगठनों की जांच की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद में अवैध तरीके से डग्गामार बसें चल रही है, अधिकांश के पास परमिट नहीं है। इन बसों में मनमाना किराया वसूला जा रहा है। ब्यूरो