फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार

लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 29 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले दो  गिरफ्तार
बुलंदशहर के ध्यानार्थ
विज्ञापन


लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। परी चौक के पास से पुलिस ने स्कॉर्पियो में लिफ्ट देकर सवारियों से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से लूटे गए कैब चालक से लूटे गए छह हजार रुपये बरामद किए हैं। दोनों की पहचान मोहनी निवासी बसेंदुआ खुर्जा देहात (बुलंदशहर) व जितेंद्र उर्फ जिम्मी निवासी चावली (बुलंदशहर) के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाशों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

कासना कोतवाली प्रभारी आजाद सिंह तोमर ने बताया कि परी चौक के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान नोएडा से तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो को जांच के लिए रोका लिया। बदमाशों ने स्कार्पियो लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह स्कॉर्पियो में सवारियों को लिफ्ट देकर उनके साथ लूटपाट करते थे। बदमाशों के कब्जे से छह हजार रुपये, एटीएम कार्ड व आधार कार्ड बरामद किया गया है। बदमाशों के पास से बरामद रुपये व आधार कार्ड ओला कैब चालक से बीते 26 जून को लूटे गए थे। बताया गया है कि उस दौरान बदमाशों ने कैब भी लूटने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed