फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   रहेजा बिल्डर को सरकार ने दिया नोटिस

रहेजा बिल्डर को सरकार ने दिया नोटिस

Fri, 27 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
रहेजा बिल्डर को सरकार ने दिया नोटिस
रहेजा बिल्डर को सरकार का नोटिस
विज्ञापन

- एक सप्ताह में बुनियादी सुविधाएं बेहतर न कीं तो देना होगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आनंद पर्वत ट्रांजिट कैंप के दौरे के दूसरे दिन दिल्ली सरकार ने रहेजा बिल्डर को नोटिस भेजा है। इसमें सात दिन के भीतर कैंप में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने का निर्देश दिया गया है। नाकाम रहने पर 3 अगस्त को बिल्डर को जवाब देना होगा।

दरअसल, बृहस्पतिवार के दौरे पर सीएम को ढेरों अनियमितताएं मिली थीं। छत टपकने के साथ साफ-सफाई भी खस्ता थी। मुख्यमंत्री ने इस पर कंपनी के अधिकारियों का फटकार लगाते हुए इंतजाम दुरुस्त करने का आदेश दिया था। इसके दूसरे दिन पटेल नगर के एसडीएम जतिन गोयल की तरफ से कानूनी नोटिस भेजा गया है। डीडीए से मिली जानकारी का हवाला देते हुए इसमें कहा गया है कि कंपनी के पास ट्रांजिट कैंप की देखरेख का जिम्मा है। वहां साफ-सफाई बेहतर करने के साथ मकानों, सड़कों, गलियों की एक सप्ताह में मरम्मत कराई जाए। इसकी रिपोर्ट 3 अगस्त को एसडीएम ऑफिस में जमा करनी होगी। ऐसा न करने पर रहेजा बिल्डर को कारण बताने के लिये एसडीएम ऑफिस में हाजिर होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed