{"_id":"5b5b56c04f1c1bb37b8b4ea2","slug":"153271263515-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली महिला आयोग के नये पैनल ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली महिला आयोग के नये पैनल ने संभाला कार्यभार
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग के नए
पैनल ने संभाला कार्यभार
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग के नए पैनल की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और सदस्यों ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। इस पैनल में अध्यक्ष समेत छह महिलाएं हैं।
नए पैनल में स्वाति मालीवाल अध्यक्ष हैं। इनके अलावा, प्रोमिला गुप्ता, सारिका चौधरी, किरण नेगी, फिरदौस खान और वंदना सिंह सदस्य हैं। सचिव पीपी ढल को नियुक्ति किया गया है। स्वाति मालीवाल, प्रोमिला गुप्ता और सारिका पहले भी आयोग में रह चुकी हैं। किरण नेगी मोबाइल हैल्पिंग प्रोग्राम समन्वयक थीं। उन्हें पैनल सदस्य पदोन्नत किया गया है। फिरदौस खान महिला पंचायत प्रोग्राम समन्वयक थीं। उनकी भी पदोन्नति हुई है। वंदना सिंह समाज सेविका हैं। आयोग के साथ 35 सालों से काम कर रहे पीपी ढल के अनुभव को देखते हुए उन्हें सदस्य सचिव बनाया गया है। इस पैनल का कार्यकाल तीन साल का होगा।