{"_id":"5b5b56be4f1c1b19208b7161","slug":"153271263310-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
दादरी। जीटी रोड स्थित गांव चिटहेरा के पास आरबी नॉर्थलैंड कालेज में 42वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप प्रतियोगिता का उद्घाटन सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने किया। इस चैंपियनशिप में प्रदेश की टीमों ने हिस्सा लिया।
नागर ने कहा कि चैंपियनशिप ग्रामीण अंचल की उभरती प्रतिभाओं के भविष्य को संवारने का काम करती है। आज युवा वर्ग को खेलों के माध्यम से भी कैरियर बनाने का अवसर है। पिछले दिनों ग्रामीण क्षेत्रों से उभरती प्रतिभाओं ने खेलों में भाग लेकर देश का नाम रोशन किया है। चैंपियनशिप और टूर्नामेंट के आयोजनों से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। साथ ही खेल से शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। अगर युवा वर्ग लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े तो सफलता तय है। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष वीरसिंह यादव, विजेंद्र भाटी, ईश्वर भाटी, देवेंद्र खटाना, श्याम सिंह भाटी, विक्रम फौजी, अजय शर्मा समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया। ब्यूरो