{"_id":"5b5b569f4f1c1b58488b747d","slug":"153271260220-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने मंडावली में तीन बच्चियों की भूख से मृत्यु होने के विरोध में कैंडल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने मंडावली में तीन बच्चियों की भूख से मृत्यु होने के विरोध में कैंडल मार्च निकाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूख से बच्चियों की मौत पर कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
दिल्ली और केंद्र सरकार की प्रशासनिक विफलताओं को किया उजागर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंडावली में तीन बच्चियों की भूख से मौत के मामले में शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला। सोनिया विहार सब्जी मंडी से श्रीराम चौक मंडावली तक निकाले मार्च में कांग्रेसियों ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और भाजपा की केंद्र सरकार की प्रशासनिक विफलताओं को उजागर किया।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि कैंडल मार्च का उद्देश्य गरीबों की परेशानियों को उजागर करना है, क्योंकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और केंद्र में भाजपा के राज में गरीब भूख से परेशान हैं और मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों के राज में सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना गरीब व वंचित वर्ग कर रहा है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मित्रों की संपत्ति बढ़कर हजारों करोड़ रुपये की हो गई है।
माकन ने कहा कि तीन बहनों की भूख के कारण हुई मौत का हादसा टाला जा सकता था, लेकिन आप की दिल्ली सरकार ने अपनी सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मिड-डे-मील व्यवस्था और मोहल्ला क्लीनिक में सही व्यवस्था नहीं की। आप सरकार ने गरीबों को 10 रुपये में खाना मुहैया कराने के लिए आम आदमी कैंटीन खोलने का वादा भी पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
कैंडल मार्च में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. एके वालिया, अरविंदर सिंह लवली, पूर्व विधायक अनिल कुमार, वरिष्ठ नेता चतर सिंह, गुरचरण सिंह राजू और दिनेश कुमार एडवोकेट आदि शामिल थे।