फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एम्स में बारिश में होता है बुरा हाल, टपकने लगता है पानी

एम्स में बारिश में होता है बुरा हाल, टपकने लगता है पानी

Fri, 27 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
एम्स में बारिश में होता है बुरा हाल, टपकने लगता है पानी
एम्स में बारिश में होता है बुरा हाल, छत से टपकने लगता है पानी
विज्ञापन

- राजकुमारी ओपीडी में टपकने लगता है तेज पानी
- कई बार की गई शिकायत लेकिन नहीं करवाया गया ठीक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यूं तो एम्स को देश का सबसे बड़ा चिकित्सीय संस्थान कहा जाता है लेकिन बारिश के दिनों में इसकी क्या स्थिति होती है, इसका अंदाजा यहां के हालात देखकर लगाया जा सकता है। बारिश आने पर एम्स में कई ऐसी जगह हैं जहां से पानी टपकने लगता है। ऐसी ही एक जगह है सबसे भीड़भाड़ वाली राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी। जहां थोड़ी सी बारिश होने पर ही छत से पानी टपकने लगता है और लोगों को इससे बचने के लिए यहां-वहां भागना पड़ता है। इस ओपीडी में छत को कवर करने के लिए किफायती किस्म की टीन का इस्तेमाल किया गया है लेकिन बारिश के मौसम में इसमें कई जगहों से पानी टपकने लगता है।
ओपीडी में ऐसी लगभग दो से तीन ऐसी जगह हैं जो बारिश में लोगों के लिए सिरदर्द बन जाती हैं। लोगों को सीट छोड़कर दौड़ना पड़ता है। यहां बैठने वाले डॉक्टर व अन्य स्टाफ का कहना है कि यहां बारिश के दिनों में काफी परेशानी होती है, जिसे लेकर कई बार एम्स प्रशासन को शिकायत की गई है लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं करवाया गया।
विज्ञापन

कई बार यहां बैठे लोगों के मेडिकल कागज भीग जाते हैं और जिन्हें सुखाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। पानी भर जाने पर यहां आने-जाने में भी दिक्कत होने लगती है। अब अगर देश के सबसे बड़े अस्पताल की यह हालत है तो छोटे अस्पतालों की क्या हालत होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed