{"_id":"5b5b55b74f1c1bb8538b58b3","slug":"153271237013-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओला कैब से करते थे अवैध शराब की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओला कैब से करते थे अवैध शराब की सप्लाई
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओला कैब से शराब तस्करी करने वाले दबोचे
नई दिल्ली। जैतपुर थाना पुलिस ने ओला कैब से अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर 18 कार्टन अवैध शराब बरामद की है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, सरिता विहार एसीपी डाल सिंह की देखदेख में जैतपुर थानाध्यक्ष संजय सिन्हा की विशेष टीम खादर पुश्ता रोड पर 25 जुलाई को पेट्रोलिंग कर रही थी। एक सूचना के बाद पुलिस ने फरीदाबाद की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की। एक ओला कैब को आली गांव, सरिता विहार निवासी आबिद अली (40) चला रहा था, जबकि मदनपुर खादर का दलीप मंडल (24) सवारी बनकर बैठा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दलीप मंडल ने बताया कि वह पहले सरोजनी नगर में एक कपड़ा दुकान पर काम करता था। यहां से नौकरी छोड़ने के बाद वह भतीजी के जरिए आबिद अली के संपर्क में आया और शराब तस्करी करने लगा। भतीजी भी ओला कैब चलाती है।