फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ोक्षिण दिल्ली नगर निर्ग सीलिंग एवं तोड़फोड़ की कार्रवाई तेज की

ोक्षिण दिल्ली नगर निर्ग सीलिंग एवं तोड़फोड़ की कार्रवाई तेज की

Fri, 27 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
ोक्षिण दिल्ली नगर निर्ग सीलिंग एवं तोड़फोड़ की कार्रवाई तेज की
19 संपत्तियां सील, चार पर चला हथौड़ा
विज्ञापन

दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने तेज की सीलिंग और तोड़फोड़ कार्रवाई

अतिक्रमण भी हटाया, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का किया विरोध

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी समिति के निर्देश पर सीलिंग एवं तोड़फोड़ की कार्रवाई तेज कर दी है। नगर निगम ने दो जोन में 19 संपत्तियां सील कीं और चार संपत्तियों पर हथौड़ा चलाया। इसके अलावा नगर निगम ने चारों जोन में अतिक्रमण भी हटाया।
नगर निगम ने नजफगढ़ जोन में वसंत कुंज एन्क्लेव में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यहां बी ब्लॉक में दो संपत्तियों में अवैध रूप से निर्मित हिस्सों को तोड़ा गया। इसके अलावा द्वारका विहार में एक संपत्ति के अवैध निर्माण के हिस्से को तोड़ा। पालम गांव में भी एक संपत्ति के अवैध निर्माण के हिस्से को गिराया गया। वहीं वसंत कुंज एन्क्लेव के बी और बी-1 ब्लॉक की नौ संपत्तियों में बने अवैध निर्माण के हिस्से को सील किया। इसके अलावा वसंत कुंज में एक व्यवसायिक भवन को सील कर दिया गया। यह भवन पहले भी सील किया गया था।
विज्ञापन

नगर निगम ने पश्चिमी जोन में ओल्ड महावीर नगर और गणेश नगर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। यहां नौ संपत्तियों को सील किया गया। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। टीम को वापस भेजने पर अड़ गए, लेकिन पुलिस बल के चलते नगर निगम के कर्मचारियों ने कुछ देर बाद सीलिंग कार्रवाई को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर नगर निगम दक्षिणी जोन में डीडीए फ्लैट कालकाजी में तारा अपार्टमेंट रविदास मार्ग पर अतिक्रमण हटाया। मध्य जोन में नीला गुंबद से सीएसआईएस और आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। पश्चिमी जोन में काली माता मंदिर से बाली नगर से जनकपुरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन के बीच अतिक्रमण हटाया। नजफगढ़ जोन में द्वारका में लगभग दो किलोमीटर इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed