फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दूसरे दिन भी जलभराव से जूझे सेक्टरवासी

दूसरे दिन भी जलभराव से जूझे सेक्टरवासी

Fri, 27 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जलभराव से जूझे सेक्टरवासी

विज्ञापन
ग्रेनो में दूसरे दिन भी जलभराव से जूझे सेक्टरवासी
- वाहन चालकों को हुइ परेशानी, कलेक्ट्रेट में कामकाज पर पड़ा असर,
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
बारिश की वजह से शुक्रवार को भी शहर के सेक्टरों में जलभराव हो गया। लोगों का एक जगह से दूसरे जगह आनाजाना मुश्किल हो गया। जलभराव से कलेक्ट्रेट की आवाजाही बंद होने से सरकारी कामकाज प्रभावित रहा।
ग्रेनो में शुक्रवार सुबह तेज बारिश के बाद दोपहर 12 बजे तक रुक-रुककर बरसात होती रही। इससेे ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1, बीटा-1, गामा, नॉलेज पार्क समेत विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। जलभराव होने से लोगों को आने जाने में दिक्कतें हुईं। 12 बजे के बाद बरसात कम होने पर धीरे-धीरे पानी का स्तर कम हुआ। तीन बजे तक पानी की निकासी हो पाई। हालंाकि नॉलेज पार्क में अभी भी कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़कों पर भी जलभराव होने से वाहनों को पानी के अंदर से ही निकाला जा रहा था।
विज्ञापन

एसएनजी प्लाजा के नजदीक अंडरपास में जलभराव होने से वाहनों को निकालने में परेशानी हुई। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में जलभराव के चलते अंदर पहुंचा मुश्किल रहा। जलभराव के चलते कलेक्ट्रेट के भवन के अंदर भी पानी पहुंच गया। भवन के अंदर मौजूद कॉमन रूम समेत विभिन्न विभागों के दफ्तरों में पानी घुस गया। सरकारी कामकाज में अधिकारियों और कर्मचारियों को खासी दिक्कतें आईं। परिसर में जलभराव होने के दूर दराज से आए फरियादियों को निराश लौटना पड़ा। हालांकि ई स्थानों पर पंप लगाकर पानी निकासी का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पर धरना स्थल पर जमे रहे किसान
भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) का धरना बारिश में भी जारी रहा। धरनास्थल पर दो फीट पानी भरने से किसान तख्त पर ही बैठे रहे। किसानों का कहना है कि वे 64.7 फीसदी मुआवजा का भुगतान कराने, 10 फीसदी भूखंड देने और नए अधिग्रहण कानून को लागू कराने की मांग करते रहे है। पिछले दो माह से धरने पर किसान बैठे है। किसान बरसात में भी धरनास्थल पर जमे होने के बावजूद भी प्रशासन के अधिकारियों ने उनकी सुध नहीं ली है।


दादरी में डाकघर की दीवार गिरी
दादरी। बारिश के चलते शुक्रवार को दादरी में डाकखाने की दीवार गिर गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। वहीं, नगर की सड़के नाले में तब्दील हो गई है। पिंक सिटी कॉलोनी के कई मकानों में बारिश का पानी घुस गया है, जिससे कुछ मकानों में दरार आ गई है।
नगर के दौलतरात कॉलोनी, तुलसी विहार कॉलोनी, एस्कोर्टस कॉलोनी, नई आबादी, गगन विहार, पिंक सिटी, ओम वाटिका समेत विभिन्न कॉलोनियों में जलभराव हो गया है। इन स्थानों से लोगों का आने जाना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार सुबह भी बारिश की वजह से छात्र स्कूली नहीं जा पाए। नगर के रेलवे रोड पर सड़क पर जलभराव होने पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। दादरी ओवरब्रिज के शुरू होते ही करीब दो फीट पानी सड़क पर भरा हुआा था। रेलवे फाटक से लेकर पेट्रोल पंप तक एक तरफ की सड़क पूरी तरह से नाले में तब्दील हो गई। सारा दिन दुकानदार हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे। मुख्य तिराहा पर स्थित डाकखाना की दीवार अस्पताल की ओर गिर गई। वहीं वहीं पिंक सिटी कालोनी में राजपाल, विक्रम सिंह, सतपाल के मकानों में दरार आ गई है। राजेश के मकान में दरार के चलते बाहर की दीवार गिर गई।


कोट
नगर में जलभराव के पानी निकासी के लिए रेलवे रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक, एस्कोर्ट कॉलोनी, दौलतराम कॉलोनी, नगर पालिका के दफ्तर समेत छह पंप लगाकर पानी को निकाला जा रहा है।- समीर कुमार कश्यप, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed