फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन में बजाया 2019 चुनावों का बिगुल

भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन में बजाया 2019 चुनावों का बिगुल

Fri, 27 Jul 2018 09:36 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन में बजाया 2019 चुनावों का बिगुल

विज्ञापन
भाजपा ने शुरू की चुनावी तैयारी
- कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए जनता को प्रदेश और केंद्र सरकार के कार्यों को बताने में जुट जाएं। शुक्रवार को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह ने आह्वान किया कि सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ समितियों का गठन कर चुनावी तैयारी में जुट जाएं।
वहीं केंद्रीय सांस्कृतिक स्वतंत्र प्रभार वह पर्यावरण वन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश प्रगति के मार्ग पर नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभ हो सके इसलिए सभी कार्यकर्ता सभी योजनाओं की जानकारी बूथ स्तर से घर-घर तक ले जाएं । वहीं प्रदेश महामंत्री व नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाएं ताकि पार्टी केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार दोबारा बना सके ।
विज्ञापन

बैठक में जिला अध्यक्ष विजय भाटी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीचंद शर्मा, जिला प्रभारी अमित अग्रवाल, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, नोएडा पूर्व विधायक विमला बाथम और हरिश्चंद्र भाटी, हरीश सिंह, सेवानंद शर्मा, कर्मवीर आर्य, संजय बाली, अमित चौधरी, विजेंद्र नागर, चंदगीराम यादव, सतीश गुलिया, रवि जिंदल समेत अन्य कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed