{"_id":"5b5768bc4f1c1bee748b5c30","slug":"1532455095212-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर मिले 12 साल के बच्चे को पिता को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर मिले 12 साल के बच्चे को पिता को सौंपा
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर मिले बच्चे को पिता को सौंपा
नई दिल्ली। घर से किसी बात पर नाराज होकर कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पहुंचे 12 साल के बच्चे को सीआईएसएफ के जवानों ने उसके परिवार वालों को सौंप दिया। बेटे के गायब हो जाने के बाद परिवार वाले परेशान थे। परिजनों ने सीआईएसएफ कर्मियों की तारीफ की है।
सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार सोमवार शाम छह बजे कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ के जवान ने 12 साल के बच्चे को काफी देर से चेकिंग प्वाइंट पर संदिग्ध हालात में घूमते हुए देखा। जवान ने बच्चे को पास बुलाकर उससे पूछताछ की। बच्चे ने बताया कि वह करावल नगर का रहने वाला है और घर से नाराज होकर निकला है। बच्चे को जवान ने स्टेशन कंट्रोलर के कमरे में बिठाया और उससे पिता का मोबाइल नंबर लेकर परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर बच्चे के पिता कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पहुंचे, जहां सीआईएसएफ के जवान ने बच्चे को उसके पिता के हवाले कर दिया। ब्यूरो