फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कांग्रेस में जिला अध्यक्षों के नाम तय करने में टकराव जारी

कांग्रेस में जिला अध्यक्षों के नाम तय करने में टकराव जारी

Tue, 24 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस में जिला अध्यक्षों के नाम तय करने में टकराव जारी
कांग्रेस में जिलाध्यक्षों के नाम
विज्ञापन

तय करने में टकराव जारी
- दो जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा नहीं हो सकी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनाने का मामला अभी भी नहीं सुलझा है। इसके चलते प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन मंगलवार को 14 में से 12 जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर सके। उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले दोनों जिलों के अध्यक्षों के नाम इलाके के पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के बीच टकराव चलने के कारण तय नहीं हो सके।
अजय माकन ने पार्टी आलाकमान की मोहर लगने के बाद मंगलवार को 12 जिलों के नामों की घोषणा की। उन्होंने वर्तमान तीन अध्यक्ष बदले हैं, जबकि अन्य नौ जिलों के अध्यक्ष नहीं बदले गए। इन जिलों के निवर्तमान अध्यक्षों को दोबारा नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस ने कृष्णा नगर जिले के अध्यक्ष सुनील वोहरा को हटाकर गुरचरण सिंह राजू को अध्यक्ष बनाया है। वहीं, पटपड़गंज जिले की जिम्मेदारी लक्ष्मण रावत से लेकर दिनेश कुमार को दी गई। बदरपुर जिले का अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल को बनाया गया है। इस जिले के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामसिंह नेताजी ने पिछले दिनों त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

माकन करावल नगर और बाबरपुर के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा नहीं कर सके। सूत्रों के अनुसार, इन दोनों जिलों में वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल के बीच टकराव चल रहा है। इस कारण ही इन दोनों जिलों के नामों की घोषणा नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed