{"_id":"5b5768b64f1c1b1e308b6af4","slug":"1532455090179-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनवाड़ी का मिड डे मील खाने से 9 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनवाड़ी का मिड डे मील खाने से 9 बीमार
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी का मिड डे मील खाने से नौ बच्चे बीमार
नई दिल्ली। उत्तम नगर इलाके में संचालित एक आंगनबाड़ी केंद्र का मिड डे मील खाने से मंगलवार को 8 बच्चों समेत 9 लोग बीमार हो गए। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।
पुलिस के मुताबिक, आंगनबाड़ी केंद्र उत्तम नगर इलाके के दीपक विहार में स्थित है। बीते 11 सालों से इस केंद्र का संचालन अनीता नाम की महिला करती है। केंद्र पर 46 बच्चे व 13 गर्भवती महिलाओं को मिड डे मील दिया जाता है। मंगलवार को बच्चों व गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र पर चावल व उबला चना परोसा गया था।
पुलिस का कहना है कि खाना खाने के बाद आठ बच्चों व एक गर्भवती को उल्टी व दस्त की शिकायत होने लगी। हालत ज्यादा खराब होने पर इन्हें नजदीकी दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसमें से कुछ को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गयी है। ब्यूरो