{"_id":"5b575c7f4f1c1bed5e8b50fc","slug":"15324519624-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबेरी में घरों को पानी से बचाने की जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबेरी में घरों को पानी से बचाने की जद्दोजहद
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: शाहबेरी में घरों को पानी से बचाने की जद्दोजहद
मकान के सामने मिटटी व कंक्रीट डालकर सड़क को कर रहे है ऊंचा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी गांव के लोगों ने घरों को पानी से बचाने की जद्दोजहद शुरू कर दी है। कंक्रीट व मिट्टी से घर के सामने सड़क को ऊंचा किया जा रहा है। ताकि, वहां पानी जमा नहीं हो सके। दरअसल, दो बिल्डिंग गिरने के कारण आसपास पानी जमा होना ही बताया गया है। साथ ही, बेसमेंट में भी पानी भरा हुआ था। हादसे के बाद प्राधिकरण ने अन्य बिल्डिंग को असुरक्षित करार देकर खाली करने के नोटिस चस्पा कर दिए हैं, लेकिन लोग मकान छोड़कर नहीं जा रहे हैं। अब उन्होंने पानी की निकासी के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। घर के बाहर सड़क पर मिट्टी व कंक्रीट डाल रहे हैं, ताकि पानी जमा होने से मकान को नुकसान नहीं पहुंचे।
बिल्डिंग खाली करने से परेशान
प्राधिकरण ने करीब 46 से बिल्डिंगों पर नोटिस चस्पा किए हैं जिनमें सात दिन के अंदर बिल्डिंग को खाली करने का आदेश दिया गया है। इस नोटिस से बिल्डिंग में रहने वाले लोग परेशान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वे क्या करें। हालांकि, लोग मकान छोड़कर नहीं गए हैं। मंगलवार को कई खरीदार भी शाहबेरी पहुंचे और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। गुणवत्ता बेहद खराब निकली तो खरीदारों ने पैसे वापस लेने का फैसला लिया है।