फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 19 Jul 2018 07:40 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

- आरोपी पप्पी गिरोह के सदस्य
- 2 पिस्तौल व 10 कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पप्पी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हथियारों के बल पर लूटपाट करते थे। ये पहले लोगों की गाड़ी का टायर पंचर करते थे और फिर हथियारों के बल पर लूटपाट करते थे। गिरोह सरगना पप्पी पर मकोका भी लग चुका है और वह आनंद पर्वत इलाके का घोषित बदमाश है। पुलिस ने इनके पास से 2 पिस्तौल व 10 कारतूस बरामद किए हैं।
अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि शाखा की आईएससी टीम को सूचना मिली थी कि पप्पी गिरोह के सदस्य उत्तरी, मध्य, पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी, रोहिणी व बाहरी जिले में लूटपाट करते हैं। सूचना के बाद एसीपी जसबीर मलिक की देखरेख में इंस्पेक्टर नीरज चौधरी, एसआई कुलदीप सिंह व एएसआई गुलाब सिंह की विशेष टीम बनाई गई।
विज्ञापन

टीम ने पंजाबी बाग इलाके में घेराबंदी कर गिरोह के एक बदमाश कौशल कुमार उर्फ पप्पी(35) को उस समय गिरफ्तार किया जब वह रिट्ज कार में घूम रहा था। इसके बाद गिरोह के दूसरे सदस्य आलम अली(19) को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह सरगना कौशल पर 2011 में मकोका लगाया गया था। उसने करीब एक वर्ष पहले लूटपाट करने के लिए अपना गिरोह बनाया था। पूछताछ में जानकारी मिली है कि वारदातों के लिए उसने बबलू नामक व्यक्ति से 4 पिस्तौल व 40 कारतूस खरीदे थे। गिरोह के सदस्य लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed